Property Se Fayda cover art

Property Se Fayda

Property Se Fayda

By: Aaj Tak Radio
Listen for free

Summary

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर.

Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Economics
Episodes
  • Delhi, Gurugram, Noida नहीं तो क्या Ghaziabad में खरीदें Property?: PSF
    May 13 2026
    क्या गाजियाबाद NCR का अगला रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहा है, या लोग अब भी इसे सिर्फ कम बजट वाले मार्केट की तरह देखते हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने गाजियाबाद रियल एस्टेट की ग्राउंड रियलिटी पर बात की है शशांक त्रिवेदी से, जो बता रहे हैं कि गाजियाबाद के कौन से इलाके सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं, कहां निवेश करना समझदारी हो सकती है और यहां रेंटल इनकम का कितना स्कोप है.

    इस बातचीत में आप जानेंगे:

    - गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में क्या फर्क है
    - गाजियाबाद में निवेश और रहने के लिए सबसे अच्छे इलाके कौन से हैं
    - सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, वेव सिटी और राजनगर एक्सटेंशन का विश्लेषण
    - गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास निवेश की सच्चाई
    - रेंटल इनकम बनाम लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी ग्रोथ
    - हाईराइज सोसाइटी में सुरक्षा और सही बिल्डर चुनने की अहम बातें
    - गांव की जमीन पर बन रहे ड्यूप्लेक्स प्रोजेक्ट्स अवसर हैं या जोखिम?
    - 2026 से 2028 तक गाजियाबाद रियल एस्टेट का भविष्य

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    होस्ट: नेहा बाथम
    साउंड: रोहन भारती
    Show More Show Less
    42 mins
  • Affordable Housing का सच क्या है? सस्ता घर कहीं Trap तो नहीं?: PSF
    May 6 2026
    Affordable housing क्या सच में middle-class के लिए एक समाधान है, या ये सिर्फ एक कैटेगरी बनकर रह गई है? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं affordable housing की, जहां government housing schemes के बावजूद ground पर घर खरीदारों को confusion, delay और pricing issues face करने पड़ते हैं. नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट एक्सपर्ट रोहित धीमान से जो housing schemes और affordable housing options को decode करते हैं और ground level reality पर बात करते हैं.

    इस एपिसोड में आप जानेंगे:

    - भारत में Affordable housing की सच्चाई
    - सरकारी schemes opportunity हैं या Trap
    - Allotment, delay और possession- असली risk कहां है?
    - इतनी schemes के बाद भी middle-class buyer खुश क्यों नहीं?
    - मिडिल क्लास सही फैसला कैसे ले

    प्रोड्यूसर- पारुल चंद्रा
    होस्ट - नेहा बाथम
    साउंड मिक्सिंग- रोहन भारती
    Show More Show Less
    36 mins
  • सस्ते घर गायब क्यों हो रहे हैं? रिफॉर्म आने के बाद भी घर खरीदार खुश क्यों नहीं: PSF
    Apr 29 2026
    घर खरीदना क्या सच में सेफ इन्वेस्टमेंट है या रियल एस्टेट मार्केट में कुछ ऐसी खामियां हैं जिनके बारे में आम खरीदार को पता ही नहीं चलता? इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट के उसी छिपे हुए पक्ष की जहां खरीदार के पास जानकारी होते हुए भी वो confused है, ब्लैक मनी का खेल अब भी मौजूद है, और इतने रिफॉर्म आने के बाद भी जमीनी हकीकत बदल नहीं रही. जानकारी दे रहे हैं रियल एस्टेट एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट रवि सिन्हा.

    इस बातचीत में आप जानेंगे:

    - रियल एस्टेट सिस्टम के संरचनात्मक मुद्दे
    - खरीदार जानकार है या कंफ्यूज़
    - प्रॉपर्टी मार्केट और काला धन
    - किफ़ायती घर कहां गायब हैं
    - रिफॉर्म आने के बाद भी असर सीमित क्यों

    प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    1 hr and 1 min
adbl_web_anon_alc_button_suppression_c
No reviews yet